लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।
मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) में गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण मौसम गर्म बना रहेगा।
होली से पहले तापमान 34°C के पार
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कहीं अधिक रहा। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जिससे होली से पहले लोगों को पसीना आने लगा है।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि दिन के समय तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है
किन जिलों में रही सबसे ज्यादा गर्मी?
IMD के अनुसार मंगलवार के रिकॉर्ड तापमान इस प्रकार हैं:
- हमीरपुर और बांदा – 34.2°C
- वाराणसी – 33.8°C
- आगरा – 33.6°C
- झांसी और बाराबंकी – 33.0°C
- प्रयागराज – 32.8°C
- लखनऊ – 32.5°C
इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कई डिग्री अधिक तापमान रहा।
तेज हवाओं का अलर्ट
IMD लखनऊ के मुताबिक 2 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय तेज सतही हवाओं के प्रभाव से लोगों को धूल तथा गर्मी का अनुभव हो सकता है।
तेज हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है। इससे धूल भरी होाओं का भी खतरा बढ़ा हुआ है जो लोगों को असहज महसूस करा सकती हैं।
आगे का मौसम क्या रहेगा?
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी प्रदेश में तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा और गर्मी का असर बना रहेगा। ऐसे में:
- लोग अधिक पानी पीने
- तेज धूप में बाहर निकलते समय सावधान रहने
- बच्चों और बुज़ुर्गों पर खास ध्यान देने
की सलाह दी जा रही है।




